{"_id":"5bcfb2dcbdec2269ad753660","slug":"15403383627-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में शराब और छेड़छाड़ पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में शराब और छेड़छाड़ पर हंगामा
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू : शराबियों के हुड़दंग
पर जांच कमेटी का गठन
- सेंटर फॉर लॉ एंड गवर्नेंस की कैंटीन का मामला, महिला कर्मियों से हो चुकी है छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस एक बार फिर विवादों में है। कैंपस में शराब पीकर हुड़दंग और महिला कर्मी से छेड़छाड़ का मामला गरमा गया है। लगातार हंगामे के चलते कुलपति ने जांच कमेटी गठित कर दी है। खास बात यह है कि विवि प्रबंधन के जांच कमेटी गठित करने और सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश देने के बाद भी हुड़दंग बंद नहीं हुआ है।
जेएनयू कैंपस स्थित सेंटर फॉर लॉ एंड गवर्नेंस की कैंटीन के पास रात नौ बजते ही शराब की महफिल सज जाती है। इसमें छात्रों के अलावा बाहरी लोग भी शामिल होते हैं। इससे अन्य छात्रों के साथ ही महिला कर्मी भी परेशान हैं। शराबी छात्र सेंटर की लाइब्रेरी में कार्यरत महिला कर्मी से छेड़छाड़ कर चुके हैं। नशे में उन्होंने कैंटीन में तोड़फोड़ भी की है। परेशान छात्रों और कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से हंगामे और छेड़छाड़ की शिकायत दी। इसके बाद कुलपति ने जांच कमेटी गठित कर दी है। जेएनयू के सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि कैंपस में इस प्रकार की शराब पार्टियों पर रोक लगाई जाए। इसके बावजूद सोमवार रात को भी शराब पार्टी का आयोजन किया गया।