{"_id":"5bc671cebdec2269717a18af","slug":"153973188819-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड फेयर में दिखेगा भारत के ग्रामीण उद्यमों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड फेयर में दिखेगा भारत के ग्रामीण उद्यमों का जलवा
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड फेयर में दिखेगा ग्रामीण उद्यमों का जलवा
नई दिल्ली । प्रगति मैदान में 38 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार आईटीपीओ द्वारा मेले की थीम रूरल इंटरप्राइजेज इन इंडिया रखी गई है।
आईटीपीओ में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा। दर्शकों के लिए मेला सुबह साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक खुलेगा। पहले चार दिन बिजनेस-डे होंगे। उसके बाद मेला आम लोगों के लिए खुलेगा। मेले में दर्शकों को भारत के ग्रामीण उद्यमों के बारे में जानने का मौका भी मिलेगा। इस साल अफगानिस्तान बतौर पार्टनर इस मेले में भागीदारी कर रहा है, जबकि इस बार फोकस देश नेपाल को चुना गया है। इसके साथ ही झारखंड को फोकस राज्य चुना गया है। इसलिए ट्रेड फेयर में लोग झारखंड की संस्कृति के बारे में बारीकी से जान पाएंगे। ब्यूरो