फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शरीर का अंग कुचलने से भी हो सकता है हार्ट अटैक

शरीर का अंग कुचलने से भी हो सकता है हार्ट अटैक

Mon, 08 Oct 2018 06:16 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
शरीर का अंग कुचलने से भी हो सकता है हार्ट अटैक

विज्ञापन
शरीर का अंग कुचलने से भी हो सकता है
नई दिल्ली। शरीर का अंग कुचलने से भी किसी इंसान को हार्ट अटैक, हार्ट फेल, किडनी फेल या इससे संबंधित लंबी बीमारी भी हो सकती है। स्वामी दयानंद अस्पताल के सीएमओ डॉ. रणजीत चटर्जी का कहना है कि इंसान के खून में मायोग्लोबिन नामक तत्व भी पाया जाता है। इसकी मात्रा अधिक होने पर यह पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकलता है। किसी भारी वस्तु से कुचलने पर मायोग्लोबिन बढ़ने लगाता है, जो दिल और किडनी को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इससे दिल या किडनी फेल भी हो सकता है, जो मरीज के मौत का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक ऐसी मशीन है जो महज खून के एक बूंद से मायोग्लोबिन की स्थिति सहित सीपीकेएमबी लेवल, बीएनपी लेवल और डीडाईमर लेवल का मिनटों में पता लगा लेता है। इससे हार्ट अटैक, हार्ट फेल, किडनी फेल और स्वास की गंभीर परेशानी से समय रहते बचा जा सकता है। इसके अलावा उनके आईसीयू में दो ऐसे वेंटीलेटर भी हैं, जो मरीज की जरूरत के अनुसार स्वयं ही शुरू और बंद भी हो जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed