{"_id":"5bb68eee867a5528e8259020","slug":"153869077619-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल व डीजल के दाम में कमी जनता से धोखा, 10 रुपए कम करना चाहिए दामः केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल व डीजल के दाम में कमी जनता से धोखा, 10 रुपए कम करना चाहिए दामः केजरीवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Oct 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के पेट्रोल व डीजल के दाम में कमी करने के ऐलान को आम आदमी पार्टी ने जनता के साथ धोखा बताया है। पार्टी का कहना है कि बीते चार सालों में केंद्र ने दस बार पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी की। अब चुनावी साल में 2.5 रुपये घटाकर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। पार्टी ने मांग की है कि केंद्र को 2.5 रुपये की जगह 10 रुपये की एक्ससाइज ड्यूटी कम करना चाहिए।
विज्ञापन
आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक केंद्र सरकार ने 10 बार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी। इससे पेट्रोल पर करीब 11.77 रुपये की कीमत बढ़ी है। वहीं, डीजल पर करीब 13.47 रु की एक्साइज ड्यूटी बढ़ी। वह भी तब हुआ, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कम हो रही थी।
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से केंद्र को करीब 10 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। अब जब प्रधानमंत्री का ग्राफ नीचे जा रहा है और 3 राज्य में विधानसभा के चुनाव हैं तो अरुण जेटली फर्जी राहत का ऐलान कर रहे हैं। आप ने मांग की है कि आगे केंद्र सरकार को वायदा करना चाहिए कि अब पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। वहीं, केंद्र सरकार को दस रुपये तक दाम घटाना चाहिए।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल बोले
मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई और मात्र 2.50 रुपये आज कम कर दी? ये तो धोखा हुआ। केंद्र सरकार को कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करनी चाहिए।