{"_id":"5bb3f45e867a557ff747f3f8","slug":"153852013811150-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने किये कई कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने किये कई कार्यक्रम आयोजित
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य गांधी द्वारा
दिखाए अहिंसा के रास्ते पर चलना
- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने किए कई कार्यक्रम आयोजित
- कहा- देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोटा जा रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके प्रदेश कांग्रेस ने वर्तमान संदर्भ में गांधी विषय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। कांग्रेस ने कहा देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोटा जा रहा है और लोगों को भीड़ के द्वारा मारा जा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य गांधी द्वारा दिखाए गए अहिंसा व सच्चाई के रास्ते पर चलना है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में आयोजित बैठक की वरिष्ठ नेता चतर सिंह ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य गांधी द्वारा दिखाए गए अहिंसा व सच्चाई के रास्ते पर चलना है। आज कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में सेवाग्राम आश्रम से गांधी जयंती पर देशवासियों को भय, घृणा और हिंसा के माहौल के खिलाफ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हाथों में झाडू़ लेकर गांधी का चिन्ह बनाकर स्वच्छ भारत अभियान का कार्यक्रम कर रही है, जबकि भाजपा का स्वच्छ भारत अभियान दिल्ली में पूरी तरह फेल हो गया है।
चतर सिंह ने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि भाजपा आज महात्मा गांधी के जन्मदिन पर उन किसानों की आवाज को आंसू गैस के गोले और लाठी चार्ज करके दबाना चाहती है जो किसान दिल्ली में अपनी आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से रखने के लिए आ रहे थे, परंतु उन पर लाठी चार्ज करके और हवाई फायर करके बार्डर पर रोका गया। मोदी चार साल पहले देश की सत्ता में झूठ बोलकर और लोगों गुमराह करके आए थे। उन्होंने कहा था कि विदेशी बैंक में जमा काले धन को वापस लाकर प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख जमा करेंगे। लेकिन मोदी ने अपने वादों को नहीं निभाया। नोटबंदी और जीएसटी गलत तरीके से लागू कर देश की आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर दिया। इसी प्रकार मंगोलपुरी विधानसभा में पूर्व मंत्री हारून यूसुफ तथा पूर्व सांसद महाबल मिश्रा इत्यादि ने भाग लिया।