फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गांधी जैसा इंसान सदियों में जन्म लेता है: राठौर

गांधी जैसा इंसान सदियों में जन्म लेता है: राठौर

Wed, 03 Oct 2018 04:08 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
गांधी जैसा इंसान सदियों में जन्म लेता है: राठौर
गांधी जैसा इंसान सदियों में जन्म
विज्ञापन

लेता है: राज्यवर्धन सिंह राठौर
- मल्टी मीडिया प्रदर्शनी में बोले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महात्मा गांधी ने जैसा जीवन जीया ऐसा इंसान सदियों में एक बार जन्म लेता है। उनके जीवन के एक भी पहलू को जीवन में उतार पाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कही।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर मल्टी मीडिया प्रदर्शनी कनॉट प्लेस स्थित पालिका पार्क में लगाई है। प्रदर्शनी एक सप्ताह चलेगी। दर्शकों की रुचि के मद्देनजर इसका समय बढ़ने की भी संभावना है। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के जीवन पर मल्टी मीडिया प्रस्तुति, वैष्णव जन भजन की ऑडियो विजुअल प्रस्तुति व डाक्यूमेंट्री ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ को राज्यवर्धन सिंह राठौर ने रिलीज किया। उन्होंने गांधी के जीवन से जुड़ी 11 पुस्तकों का विमोचन भी किया। इस मौके पर किसानों व खेती पर आधारित पत्रिका जन कनेक्ट का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन

राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी से लोगों को महात्मा गांधी के जीवन को और नजदीक से जानने का मौका मिलेगा। उनके विचारों से प्रभावित होकर बच्चे स्वच्छता को अपना रहे हैं। प्रदर्शनी को राजधानी तक सीमित न रखकर देश के दूसरे क्षेत्रों में ले जाया जाए ताकि छात्रों को महात्मा गांधी व उनके आदर्शों को जानने का अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed