{"_id":"5bb29038867a55012c3516c7","slug":"15384289646-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलाख हत्याकांड का हरिओम लड़ेगा लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलाख हत्याकांड का हरिओम लड़ेगा लोकसभा चुनाव
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
इकलाख हत्याकांड का आरोपी
हरिओम लड़ेगा लोकसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने बनाया उम्मीदवार, जेल में रवि की मौत की सीबीआई जांच की मांग
- रवि के माता-पिता को दिया 51 हजार रुपये का चेक
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। दादरी का बिसाहड़ा गांव तीन साल बाद फिर सुर्खियों में है। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने इकलाख हत्याकांड के आरोपी हरिओम को पार्टी का लोकसभा उम्मीदावार घोषित किया है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने बिसाहड़ा पहुंचकर यह घोषणा की। साथ ही, रवि के परिजनों को 51 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। इससे पूर्व बिसाहड़ा में गाड़ियों में भरकर भारी पुलिस बल पहुंचा। गांव की सड़कों पर पुलिस और पीएसी तैनात रही।
सोमवार शाम करीब छह बजे नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी कार्यकर्ताओं के साथ बिसाहड़ा पहुंचे। इंटर कॉलेज में युवकों ने हरिओम के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। इसके बाद गांव के सामुदायिक केंद्र में हुई बैठक में मुख्य अतिथि अमित जानी ने कहा कि मदद के नाम पर झूठ बोलकर नेताओं ने रवि की जेल में हुई मौत को भुनाया है, लेकिन उसके परिवार को एक पैसे की मदद नहीं दी। सत्ता में आने से पहले भाजपा नेता कहते रहे हैं कि हमारी सरकार आएगी तो रवि की मौत की सीबीआई जांच होगी और जेलर पर मुकदमा कायम होगा। सरकार बनते ही वे सब भूल गए।
उन्होंने कहा कि इकलाख की हत्या के आरोप में झूठे फंसाए गए रवि की जेल में पिटाई सेमौत के बाद उसकी पत्नी, बेटी और मां समेत पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है। सरकार हिंदुत्व और गोरक्षा का ढोंग करती है। उन्होंने कहा कि वे रवि को इंसाफ के लिए जेलर की गिरफ्तारी, सीबीआई की जांच की मांग पूरी होने तक आंदोलन चलाने की रूपरेखा बनाने बिसाहड़ा आए हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जेलर को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गांव के युवाओं में दिखा उत्साह
आज की बैठक में गांव के नवयुवक ही शामिल रहे। गांव के किसी बुजुर्ग ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। हालांकि इकलाख हत्याकांड के अधिकांश आरोपियों ने भी आज की बैठक में भाग नहीं लिया।