फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सीलिंग मामले से विवादों में आए कमिश्नर अवकाश पर

सीलिंग मामले से विवादों में आए कमिश्नर अवकाश पर

Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
सीलिंग मामले से विवादों में आए कमिश्नर अवकाश पर
विवादों में आए कमिश्नर अवकाश पर
विज्ञापन

-पूरे दिन तबादले के लगाए जाते रहे कयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलिंग और सफाई कर्मियों की हड़ताल को समाप्त करवाने में मिली नाकामी और बढ़ते राजनीतिक दबाव को झेल रहे पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त अवकाश पर चले गए हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक कमिश्नर का तबादला कर दिया गया है, लेकिन अभी तक इस बारे में आदेश नहीं मिले हैं। सोमवार को सदन की बैठक से पहले और बाद में तबादले और नए कमिश्नर के नाम पर कयासों का सिलसिला चलता रहा। माना जा रहा है कि सफाई कर्मियों की हड़ताल से भाजपा की लगातार हो रही किरकिरी से पूर्वी निगम के हालात दिनोदिन खराब होते जा रहे हैं।
सदन के नेता दबी जुबान में मानते हैं कि बैठकों में पास होने वाले प्रस्तावों को लागू करने में आनाकानी, सीलिंग मामले को लेकर उठे विवाद और स्वच्छता ही सेवा अभियान पर हड़ताल की मार के कारण पूर्वी निगम के कमिश्नर की खिलाफत हो रही है। सोमवार को कमिश्नर को हटाने के लिए हाउस की बैठक बुलाने से पहले और बाद में भी नाटकीय अंदाज में बयानबाजी चलती रही। सदन में कमिश्नर को हटाने के लिए प्रस्ताव लाया जाना था, लेकिन नेता सदन ने तबादला पहले ही हो जाने का हवाला देते हुए प्रस्ताव लाने से इंकार कर दिया। नेताओं ने इस बाबत किसी तरह की स्पष्ट टिप्पणी से भी इंकार करते हुए कहा कि अभी तक ट्रांसफर के ऑर्डर नहीं आए हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि निगम आयुक्त शुक्रवार तक अवकाश पर हैं और इस दौरान दक्षिणी दिल्ली के कमिश्नर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

-------------
नहीं है किसी से व्यक्तिगत रंजिश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि हमारी किसी से व्यक्तिगत रंजिश नहीं है। लेकिन सफाई कर्मियों, डॉक्टरों सहित अन्य कर्मियों के हितों की अनेदखी कर विकास कार्यों की राह में रोड़ा अटकाने वाले अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताली कर्मियों और अधिकारियों में नहीं बनी सहमति
उधर, सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को 20 वें दिन भी जारी रही। कर्मियों और अधिकारियों के साथ हुई बैठकों में भी हल न निकलने पर कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि हमारी मांगों को लेकर लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ही हड़ताल को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed