फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कांग्रेस ने चुनाव लडने के लिए आप के पैसे के स्त्रोत की जांच की मांग की

कांग्रेस ने चुनाव लडने के लिए आप के पैसे के स्त्रोत की जांच की मांग की

Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने चुनाव लडने के लिए आप के पैसे के स्त्रोत की जांच की मांग की
कांग्रेस ने आप के चुनाव खर्च पर उठाया सवाल
विज्ञापन

पूछा, आखिर पूरे देश में चुनाव लड़ने के लिए कहां से आ रहा है पैसा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आप के चुनाव खर्च पर सवाल उठाया है। उसका कहना है कि दिल्ली में जीत के बाद आप कश्मीर से कन्याकुमारी तक चुनाव लड़ रही है। इसके लिए इनके पास पैसा कहां से आ रहा है। चुनाव आयोग दो बार पैसे का स्रोत बताने का नोटिस भी जारी कर चुकी है। आयोग ने यह पाया था कि आप पार्टी के खातों में चंदे को लेकर पारदर्शिता नही थी।
कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव व दिल्ली प्रभारी कुलजीत सिंह नागरा, वरिष्ठ नेता चतर सिंह व मुख्य मीडिया कॉआर्डिनेटर मेहंदी माजिद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2015 में 70 में से 67 सीट जीतने के पश्चात आप मात्र बवाना का उप-चुनाव ही जीत पाई है। राजौरी गार्डन विधानसभा के उप चुनाव में तो उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में अभी हाल ही में हुए छात्रसंघ के चुनाव में आप के विद्यार्थी संगठन सीवाईएसएस ने कम्यूनिस्ट पार्टियों के संगठनों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें केवल 12 प्रतिशत वोट ही मिल पाए, जबकि नोटा को 11 प्रतिशत मिले थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे देश में चुनाव लड़ने के लिए आप के पास पैसा कहा से आ रहा है। जबकि पार्टी पूरे भारत में लगातार हार रही है। आप की पंजाब पंचायत समिति चुनाव में भी करारी हार हुई है। ऐसे में पार्टी के पैसो के स्त्रोत की जांच होनी चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed