{"_id":"5ba563f6867a557eb6031ee5","slug":"15375656664-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति की ऑडियो-क्लिप झूठी: विश्वविद्यालय प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति की ऑडियो-क्लिप झूठी: विश्वविद्यालय प्रबंधन
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद संस्करण के लिए महत्वपूर्ण
कुलपति की ऑडियो-क्लिप
झूठी : इलाहाबाद विवि
- सरकार को भेजी रिपोर्ट में कहा, कैंपस का माहौल खराब करना चाहते हैं असामाजिक तत्व
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतनलाल हंगलू पर ऑडियो क्लिप में लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि कैंपस का माहौल खराब करने के मकसद से कुछ असामाजिक तत्व सिर्फ हंगामा करने के मकसद से साजिश रच रहे हैं। कैंपस में छात्रों ने इस मामले में शांति बनाए रखने की अपील के साथ शांति मार्च भी निकाला।
सूत्रों के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मांग पर भेजी कुलपति ऑडियो क्लिप मामले की रिपोर्ट में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने लिखा है कि ऑडियो क्लिप पूरी तरह फर्जी है। कैंपस का माहौल खराब करने के मकसद से कुछ पुराने छात्र (कुलपति ने जिनको विवि से निकाल दिया था) असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर हंगामा कर रहे हैं। ऑडियो क्लिप में जिस महिला का नाम कुलपति से जोड़ा गया है, उसका कहना है कि उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। महिला ने यह भी कहा कि दो ऑडियो क्लिप में से एक के बारे में उसे कोई जानकारी ही नहीं है।