फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जेएनयू में आ रहे बाहरी युवा, चेतावनी पर यूनियन हुई नाराज

जेएनयू में आ रहे बाहरी युवा, चेतावनी पर यूनियन हुई नाराज

Fri, 21 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू में आ रहे बाहरी युवा, चेतावनी पर यूनियन हुई नाराज
जेएनयू में आ रहे बाहरी युवा, चेतावनी पर छात्र संघ नाराज
विज्ञापन


- विवि प्रबंधन के पत्र पर जताई आपत्ति, आरोपों का किया खंडन
- इस बात पर जेएनयू छात्र संगठन और विवि प्रबंधन आमने-सामने

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छात्रसंघ चुनाव से भड़की हिंसा के बाद अब सुरक्षा कारणों को लेकर जेएनयू प्रबंधन ने छात्र संगठन को पत्र लिख सुरक्षा जांच में बाधा नहीं पहुंचाने की अपील की है। साथ ही प्रबंधन ने अंदेशा जताया है कि कैंपस में बाहरी लोग प्रवेश पा रहे हैं। इसलिए हॉस्टल एवं आईडी जांच की जा रही है। इसे लेकर विवि प्रबंधन ने जेएनयू छात्र संगठन को पत्र भी लिखा है। उधर, संगठन का कहना है कि प्रबंधन झूठे आरोप लगा रहा है। संगठन खुद प्रबंधन के साथ बैठकर बातचीत करना चाहता है। छात्र संगठन ने यहां तक कहा कि हमें ऐसा लगता है कि हॉस्टल तलाशी, आईडी तलाशी से कैंपस में लोकतांत्रिक माहौल नहीं बनाया जा सकता।
अध्यक्ष एन बालाजी का कहना है कि कैंपस में जो भी पाबंदी लगाई गई है उन्हें अधिसूचना जारी कर वापस लिया जाए। यूनियन ने प्रशासन से बातचीत की भी मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, जेएनयू के कुलसचिव डॉ. प्रमोद कुमार के मुताबिक विवि प्रबंधन को खबर मिली है कि कैंपस में बाहरी लोग प्रवेश कर रहे हैं, जिन्हें छात्र संगठन का समर्थन प्राप्त है। हॉस्टल प्रबंधन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने तक की शिकायतें की हैं। डॉ. प्रमोद का कहना है कि उन्हें मालूम होना चाहिए कि यूनिवर्सिटी में अपनी ड्यूटी कर रहे ऑफिसर्स या सिक्यॉरिटी स्टाफ को उनके काम करने से रोकना या फिर पढ़ाई से लेकर रिसर्च प्रोग्राम में बाधा पहुंचाना जेएनयू के नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed