{"_id":"5ba40cbf867a55013d11a8f0","slug":"153747780412-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जल्द बनेंगी मोबाइल क्राइम सीन यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जल्द बनेंगी मोबाइल क्राइम सीन यूनिट
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में जल्द बनेंगी मोबाइल क्राइम सीन यूनिट
नई दिल्ली। फोरेंसिक जांच प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार की प्रशासनिक सुधार टीम ने बृहस्पतिवार को रोहिणी स्थित फॉरेंसिक जांच लेबोरेटरी का दौरा किया। टीम ने दिल्ली में क्राइम सीन मैनेजमेंट के लिए 14 जगहों पर बनाए जाने वाले डिस्ट्रिक्ट मोबाइल क्राइम सीन यूनिट के बारे में जानकारी हासिल की। टीम ने कहा कि यह एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें वक्त लगता है। दूसरी ओर दिल्ली में क्राइम का आंकड़ा बढ़ने से क्राइम टीम को फोरेंसिक जांच के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए जल्द 14 जगहों पर डिस्ट्रिक्ट मोबाइल क्राइम सीन यूनिट बनाएगी। फोरेंसिक लेबोरेटरी ने इस संबंध में टीम को जानकारी दी कि इस प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। इन यूनिटों के तैयार होने से फोरेंसिक जांच एक माह में मिलने लगेंगी।