फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मेडीकॉल एक्सपो में दिखेंगे स्वदेशी चिकित्सीय उपकरण

मेडीकॉल एक्सपो में दिखेंगे स्वदेशी चिकित्सीय उपकरण

Thu, 20 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मेडीकॉल एक्सपो में दिखेंगे स्वदेशी चिकित्सीय उपकरण
कल से मेडिकॉल एक्सपो का होगा आगाज
विज्ञापन


- देश में पहली बार मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए लगेगा एक्सपो
- प्रगति मैदान में तीन दिन तक चलेगा एक्सपो, देश भर के विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेडिकल उपकरण निर्माण के क्षेत्र में भी अब मेक इन इंडिया की झलक दिखेगी। अभी तक जापान, चीन और कोरिया से देश के चिकित्सीय संस्थानों के लिए उपकरण मंगाए जाते है। इस क्षेत्र में उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में मेडिकॉल एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इसमें एम्स से लेकर विभिन्न चिकित्सीय संस्थानों के विशेषज्ञ तीन दिनों तक मौजूद रहेंगे। वहीं, देश की नामचीन कंपनियां अपने मॉडल भी प्रस्तुत करेंगी।

आयोजन सलाहकार रवि कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना पूरे देश में लागू होने जा रहा है। इसके लिए निजी अस्पताल भी अपने स्वरूप में बदलाव करेंगे। इस लिहाज से भविष्य में भारतीय चिकित्सा क्षेत्र में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले सरकार ने स्टेंट और घुटना इंप्लांट की कीमतों पर नियंत्रण लगाया था। इसलिए स्वदेशी चिकित्सा उपकरण निर्माता कंपनियां भी अब सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। इस एक्सपो में आम नागरिकों को इंप्लांट संबंधी तमाम जानकारियां मिल सकेंगी। वहीं, चिकित्सा विशेषज्ञों को भी मॉडल्स समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed