{"_id":"5ba1527c867a55019a1f878a","slug":"15372990492-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो यूजर्स के स्लोगन बनाएंगे दिल्ली मेट्रो को नीट एंड क्लीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो यूजर्स के स्लोगन बनाएंगे दिल्ली मेट्रो को नीट एंड क्लीन
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो को स्वच्छ रखने का दें सुझाव, पाएं इनाम
नई दिल्ली। डीएमआरसी ने ऑनलाइन स्लोगन राइटिंग कंपीटीशन की शुरुआत की है। इसमें मेट्रो को स्वच्छ रखने के लिए स्मार्ट कार्ड यूजर्स सुझाव दे सकेंगे। विजेता को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेट्रो की ऑफिशियल साइट www.delhimetrorail.com के होम पेज पर स्लोगन कंपीटीशन के लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरना होगा। प्रतियोगिता 20 सितंबर से शुरू होगी और 26 सितंबर तक मेट्रो यूजर्स स्लोगन लिख सकते हैं। प्रतियोगिता का विषय होगा ‘क्लीन मेट्रो-क्लीन दिल्ली’। अंग्रेजी या हिंदी दोनों में स्लोगन लिख सकते हैं। स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्य से 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े के दौरान मेट्रो स्टेशनों, दिल्ली मेट्रो आवासीय परिसरों, निर्माण स्थलों और दफ्तरों में भी स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इन जगहों पर सफाई में सबसे अव्वल मिलने वाली जगहों के लिए भी लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्यूरो