फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तिवारी ने माना एमसीडी में भ्रष्टाचार, तीनों एमसीडी को किया जाए भंग--लवली

तिवारी ने माना एमसीडी में भ्रष्टाचार, तीनों एमसीडी को किया जाए भंग--लवली

Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
तिवारी ने माना एमसीडी में भ्रष्टाचार, तीनों एमसीडी को किया जाए भंग--लवली
गोकुलपुरी में सील तोड़ने का मामला-
विज्ञापन


अगर भ्रष्टाचार व्याप्त है तो भंग करें एमसीडी : कांग्रेस
सील तोड़ने के दौरान दिए बयान पर भाजपा अध्यक्ष को घेरा, राष्ट्रपति से की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । गोकुलपुरी में डेयरी की सील तोड़ने के दौरान एमसीडी में व्याप्त भ्रष्टाचार संबंधी बयान देने पर कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को कटघरे में खड़ा किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि एमसीडी भाजपा शासित है, इससे स्पष्ट है कि भाजपा भी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ऐसे में राष्ट्रपति को तिवारी के बयान के ध्यानार्थ तीनों एमसीडी को भंग कर देना चाहिए।

पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, हारुण युसुफ, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी व वरिष्ठ नेता चतर सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा दिल्ली में छह माह से ज्यादा अवधि से सीलिंग चल रही है। भाजपा ने अभी तक चुप्पी साध रखी थी। कांग्रेस के गैर कानूनी सीलिंग के खिलाफ न्याययुद्ध शुरू किया तो अब वह बौखला गई है। आखिर अब भाजपा को इतने दिनों बाद सीलिंग की याद कैसे आ गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि डेयरी की सील तोड़ने के दौरान स्वयं मनोज तिवारी ने माना कि है एमसीडी में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। सीलिंग की कार्रवाई में पैसों का खेल है। वहीं एमसीडी में भाजपा सत्तारूढ़ है और महापौर से लेकर सभी पदों पर उनका ही कब्जा है। ऐसे में तिवारी के बयानों से यह स्पष्ट हो गया कि उनका अपने ही सरकार से विश्वास उठ गया है। राष्ट्रपति को तुरंत एमसीडी भंग कर नए सिरे से चुनाव करवाने चाहिए। इसके अलावा यदि तिवारी व अन्य सांसद सीलिंग नहीं रुकवा सकते तो उन्हें भी त्यागपत्र दे देना चाहिए और उनके न्याय युद्ध में शामिल होना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed