{"_id":"5b9fedb6867a557ed62a4fa2","slug":"153720771616-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने कोर्ट परिसर से वर्दी वालों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने कोर्ट परिसर से वर्दी वालों को दौड़ाया
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -
वकीलों ने कोर्ट परिसर से पुलिसवालों को दौड़ाया
- अधिवक्ता को थप्पड़ मारने से नाराज वकीलों ने पुलिस के अदालत परिसर में प्रवेश पर लगाई रोक
- परिसर के मुख्य द्वार पर लगाया ताला, पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
थाना फेस-3 की गढ़ी चौखंडी चौकी पर अधिवक्ता को सिपाही के थप्पड़ मारने से नाराज वकीलों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में पुलिस के प्रवेश पर रोक लगा दी, मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। वकीलों के आक्रोश के चलते स्थानीय पुलिस ने कोर्ट परिसर से दूरी बनाए रखी। हालांकि इस बीच घटना व रोक से अंजान दो पुलिसकर्मी अदालत परिसर में घुसे तो वकीलों ने उन्हें दौड़ा दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
रविवार को एक बिल्डर से विवाद के चलते गढ़ी चौखंडी निवासी अधिवक्ता महेंद्र यादव पर्चे बांटकर एक सोसायटी के अवैध होने का दावा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस अधिवक्ता को पुलिस चौकी ले आई और यहां एक पुलिसकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो अधिवक्ता ने ट्विटर पर डालकर डीजीपी आदि को टैग किया था। इसके बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। इसके बावजूद अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
सोमवार को जनपद दिवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तोंगड़ की अध्यक्षता और सचिव ललित शर्मा के संचालन में एक बैठक हुई। इसमें अधिवक्ता महेंद्र यादव को थप्पड़ मारने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, गिरफ्तारी और निलंबित किए जाने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने घोषणा की जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक न्यायालय परिसर में पुलिस के प्रवेश पर रोक जारी रहेगी। इसके बाद दिन भर अधिवक्ता कार्य से विरत रहकर हड़ताल पर बैठे रहे। सोमवार को जो आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट लाए जाने वाले थे, उन्हें पुलिस लाइन में भेजकर जेल भेजा गया।