फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राजधानी के तीन अस्पतालों को अवमानना नोटिस

राजधानी के तीन अस्पतालों को अवमानना नोटिस

Mon, 17 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
राजधानी के तीन अस्पतालों को अवमानना नोटिस
राजधानी के तीन अस्पतालों
विज्ञापन

को अवमानना का नोटिस

- एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना का लगाया आरोप
- गरीब मरीजों को निशुल्क उपचार नहीं देने से जुड़ा है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने अदालत की अवमानना के मामले में राजधानी के तीन बड़े अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया कि राजधानी के यह अस्पताल गरीब लोगों को निशुल्क उपचार के संबंध में सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल ने एनजीओ सोशल ज्यूरिस्ट की याचिका पर राजीव गांधी कैंसर अस्पताल, सेंट स्टीफन अस्पताल व मूलचंद अस्पताल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 23 अक्तूबर की तारीख तय की है। याचिका में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने नौ जुलाई 2018 को आदेश जारी कर 10 प्रतिशत बेड आंतरिक रोगी विभाग व 25 फीसदी बेड बाह्य रोगी विभाग में आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की श्रेणी के मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया था। इससे पहले 2007 में हाईकोर्ट ने सोशल ज्यूरिस्ट की याचिका पर यही निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने एक तरह से हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया था। याचिका पर जिरह करते हुए अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने कहा कि कोर्ट के इन निर्देशों का ज्यादातर अस्पताल पालन कर रहे हैं लेकिन यह तीन अस्पताल इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इन अस्पतालों ने सरकार से रियायती दर पर जमीन ली थी। इन अस्पतालों ने गरीब लोगों के इलाज पर सहमति दी थी लेकिन अब यह अस्पताल इसका पालन नहीं कर रहे हैं। यह अदालत की अवमानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed