फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   70 फीसदी सहमति का आंकड़ा पार, जल्द शुरू होगी अधिग्रहण प्रक्रिया

70 फीसदी सहमति का आंकड़ा पार, जल्द शुरू होगी अधिग्रहण प्रक्रिया

Sun, 16 Sep 2018 05:18 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
70 फीसदी सहमति का आंकड़ा पार, जल्द शुरू होगी अधिग्रहण प्रक्रिया
jewar

जेवर में प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन अधिग्रहण से जुड़ी अंतिम अड़चन दूर हो गई है। एयरपोर्ट बनने से प्रभावित होनेवाले 70 प्रतिशत किसान परिवारों ने जमीन देने की सहमति दे दी है। शनिवार को जिला प्रशासन, यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों और स्थानीय विधायक की मौजूदगी में प्रभावित छह गांव के 202 किसानों ने जेवर के नगला छीतर गांव पहुंच सहमति पत्र सौंप दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने धारा-11 की कार्रवाई जल्द शुरू करने का दावा किया। अब तक कुल 5926 प्रभावित किसान परिवारों में से 4210 की सहमति मिल चुकी है।

विज्ञापन


प्रस्तावित नोएडा एयरपोर्ट की जमीन अधिग्रहण के लिए प्रशासन और नोडल एजेंसी यमुना विकास प्राधिकरण 16 जुलाई से किसानों से सहमति लेने का प्रयास कर रहे थे। शुरुआती दौर में किसान सर्किल रेट के चार गुने मुआवजे की मांग पर अड़े रहे और 16 से 26 जुलाई तक सहमति बैठकों का बहिष्कार भी किया। इस दौरान मात्र 4 किसानों की सहमति प्रशासन को मिली।
विज्ञापन


जिसके बाद 3 अगस्त को जीबीयू में एक कार्यक्रम में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से वार्ता के बाद मुआवजे की दर 500 रुपये बढ़ा दिया था। जिसके बाद सहमति तो मिलनी शुरू हो गई लेकिन जरूरी 70 प्रतिशत सहमति का आंकड़ा पार नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों से गांव वार्ता कर सहमति दिलवानी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नगला छीतर गांव में सहमति पत्र सौंपे जाने के दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह, यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह, एडीएम बलराम सिंह, उप-जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी, अभय कुमार सिंह व विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed