फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दनकौर में शौचालय के पैसे बांटने वाली खबर का जोड़

दनकौर में शौचालय के पैसे बांटने वाली खबर का जोड़

Sun, 16 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दनकौर में शौचालय के पैसे बांटने वाली खबर का जोड़

विज्ञापन
पात्रों को बांट दिया पूरा पैसा, अब तक नहीं बने शौचालय
- बिलासपुर नगर पंचायत का मामला, अधिशासी अधिकारी ने पुलिस से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। बिलासपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के इशारे पर कस्बे के 45 पात्र लोगों को शौचालय बनाने के लिए पूरी राशि दे दी गई। जबकि, अभी तक किसी भी व्यक्ति ने शौचालय का निर्माण नहीं कराया है। मामले में अधिशासी अधिकारी ने दनकौर पुलिस से शिकायत कर मदद मांगी है।
दरअसल स्वच्छ भारत अभियान के तहत बिलासपुर नगर पंचायत में 45 पात्र लोगों के शौचालय बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था। नियमानुसार पात्रों के चयन के बाद सरकार की तरफ से 8 हजार रुपये प्रति व्यक्ति की राशि दी जाती है। पहली किस्त के तौर पर 4 हजार रुपये दिए जाते हैं ताकि शौचालय बनवाने का काम शुरू किया जा सके। कुछ काम पूरा होने के बाद अधिशासी अधिकारी निर्माण कार्य की जांच कर बाकी शेष कार्य के लिए दूसरी किस्त जारी करते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के इशारे पर अधिशासी अधिकारी ने सभी लोगों को एक साथ शौचालय के निर्माण के लिए पूरी राशि दे दी जबकि, अभी तक एक भी व्यक्ति ने शौचालय का निर्माण नही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष के कोट
नगर पंचायत अध्यक्ष के कहने पर पात्रों को शौचालय बनाने की धनराशि दी गई थी। जांच में यह बात सामने आई कि किसी ने शौचालय नहीं बनवाया है। मामले में पुलिस से शिकायत कर मदद मांगी गई है। यदि इसके बाद भी लोग शौचालय नही बनाते हैं तो रिकवरी की जाएगी। - भोला नाथ कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी


अधिशासी अधिकारी के आरोप निराधार हैं। अधिशासी अधिकारी काम कराने के बाद फाइल पर हस्ताक्षर कराने आते हैं। हस्ताक्षर करने के समय मैंने इन्कार किया था, फिर भी पैसा बांट दिया गया। जिन्होंने शौचालय नहीं बनाए है, उन पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। - शाबीर कुरैशी, अध्यक्ष, नगर पंचायत बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed