{"_id":"5b9c4a2a867a557ffe03f16f","slug":"153696924113-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी ने संभाली यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा रिपोर्ट बनाने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी ने संभाली यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा रिपोर्ट बनाने की कमान
Updated Sat, 15 Sep 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग : आईआईटी दिल्ली ने लिया यमुना एक्सप्रेसवे का जायजा
सबहेड : चार सदस्यीय टीम ने आगरा तक सफर करके सुरक्षा इंतजाम की जांच की
तीन माह में आएगी रिपोर्ट, सुझावों को पूरा कराएगा यमुना प्राधिकरण
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर को और सुरक्षित बनाने के लिए आईआईटी दिल्ली ने काम शुरू कर दिया है। संस्थान की टीम ने शुक्रवार को एक्सप्रेसवे का दौरा कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। संस्थान तीन माह में रिपोर्ट प्राधिकरण के सुपुर्द कर देगा।
यीडा के महाप्रबंधक प्रोजेक्ट देवेंद्र बालियान ने बताया कि आईआईटी की सीनियर प्रोफेसर गीतम तिवारी के नेतृत्व में चार प्रोफेसरों की टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। वे परी चौक के पास जीरो प्वाइंट से लेकर आगरा तक गए। जेवर टोल प्लाजा पर रुके। वहां उपलब्ध सुविधाओं और हादसे के समय प्राथमिक उपचार के इंतजाम का भी देखा। उसके बाद वे आगरा की तरफ गए। रास्ते में कई जगह गलत दिशा में वाहन चलते दिखे, जिस पर अफसोस भी जाहिर किया।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाइवे की सुरक्षा परखने के लिए यीडा ने आईआईटी दिल्ली का चयन किया है। संस्थान ने 31 लाख रुपये शुल्क लिए हैं। सुरक्षा पर रिपोर्ट बनाने को तीन माह का समय लिया है। रिपोर्ट में जो सुविधाओं के लिए सिफारिश की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर जेपी कंपनी से सुरक्षा उपाय कराए जाएंगे। हाइवे पर हो रहे सड़क हादसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सुरक्षा ऑडिट कराने को कहा था। हालांकि, यीडा ने अपनी कंसलटेंट कंपनी राइट्स से ऑडिट कराया था और इसकी रिपोर्ट भी सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
---------------------
जनवरी से अब तक हुए हादसे
माह हादसे मौतें घायल
जनवरी 37 4 78
फरवरी 32 4 91
मार्च 39 11 108
अप्रैल 54 11 143
मई 94 7 147
जून 85 10 212
जुलाई 62 19 152
अगस्त 31 5 84