फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अनुशासनहीनता पर दनकौर मंडल की हिंदू युवा वाहिनी कार्यकारिणी भंग

अनुशासनहीनता पर दनकौर मंडल की हिंदू युवा वाहिनी कार्यकारिणी भंग

Sat, 15 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अनुशासनहीनता पर दनकौर मंडल की हिंदू युवा वाहिनी कार्यकारिणी भंग
अनुशासनहीनता पर दनकौर मंडल की हिंदी युवा वाहिनी भंग
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने बैठक में पास किया प्रस्ताव, कहा- खराब हो रही थी छवि
द्रोण मेले में कव्वाली रुकवाने के लिए चर्चा में आए थे मंडल अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी ने दनकौर मंडल की कार्यकारिणी के खिलाफ प्रस्ताव पास कर उसे शुक्रवार को भंग कर दिया। प्रभारी मदन चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा और उनकी कार्यकारिणी पर अनुशासनहीनता और संगठन की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, ऊंची दनकौर निवासी नवीन शर्मा द्रोण मेले में कव्वाली और नृत्य के कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। जिला प्रशासन ने पहले उनकी मांग पर कव्वाली व अश्लील नृत्य पर रोक लगा दी थी लेकिन बाद में सशर्त कार्यक्रम की मंजूरी दी गई। इस पूरे प्रकरण ने तूल पकड़ लिया था। विवाद और मारपीट की एफआईआर भी नवीन शर्मा की ओर से कराई गई थी। नवीन शर्मा ने एक ऑडियो होने का भी दावा किया था। जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग करने का दूसरे पक्ष पर आरोप था। पुलिस ने उमेश नागर उर्फ लुक्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।


दनकौर मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा की अनुशासनहीन गतिविधियों से संगठन की छवि खराब हो रही थी। इस कारण समस्त कार्यकारिणी को भंग किया गया है। मदन चौहान, जिला प्रभारी, हिंदू युवा वाहिनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed