{"_id":"5b9b0c5a867a557ebf6cbd16","slug":"153688788118-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेज न दे पाने पर मोबाइल सहायक दुबारा जायेगा आवेदक के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तावेज न दे पाने पर मोबाइल सहायक दुबारा जायेगा आवेदक के घर
Updated Fri, 14 Sep 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेज स्कीम:
दस्तावेज लेने मोबाइल सहायक दोबारा आएगा आपके घर
- तीन दिनों में 418 लोग जरूरी दस्तावेज नहीं कर सके पूरे, सरकार ने दी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेज योजना से मिल रहे अनुभवों के आधार पर दिल्ली सरकार इसमें बदलाव भी कर रही है। अब एक बार में आवेदक सारे दस्तावेज जमा नहीं कर पाता तो मोबाइल सहायक उसके घर दूसरी बार भी जाएगा। अधिकारी बताते हैं कि लोगों की सहूलियत के यह यह सुविधा दी गई है।
दरअसल, बीते तीन दिनों में देखा गया कि 418 लोगों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। ऐसे में घर पहुंचे मोबाइल सहायक फार्म नहीं भर सके। उन्हें वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों को कहना है कि इसे देखते हुए अब सुविधा दी गई है कि आवेदक के बताए समय पर मोबाइल सहायक दोबारा उसके घर जाएगा और दस्तावेज के साथ उसका आवेदन भरेगा।
310 लोगों का रजिस्ट्रेशन
डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेस योजना के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 1076 के अलावा सरकारी वेबसाइट पर भी रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। ऑनलाइन सेवा शुरू होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम 3 बजे तक वेबसाइट पर 310 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें से सभी को कॉल सेंटर से कॉल बैक भी कर दी गई है। हालांकि, कई लोगों ने ऐसी सेवाओं की भी मांग की जो अभी स्कीम में शामिल नहीं है।