फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ईवीएम मशीनें देर से पहुंची, चुनाव देरी से हुआ शुरु

ईवीएम मशीनें देर से पहुंची, चुनाव देरी से हुआ शुरु

Thu, 13 Sep 2018 05:16 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम मशीनें देर से पहुंची, चुनाव देरी से हुआ शुरु
कहीं ईवीएम देर से पहुंची तो कहीं उड़ाई प्रचार सामग्री
विज्ञापन


-
- लॉ फैकल्टी में छात्रों ने किया हंगामा, ईवीएम अव्यवस्थित ढंग से रखने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कई कॉलेजों में अव्यवस्था का आलम रहा। इसके चलते छात्र परेशान रहे। विवेकानंद कॉलेज में सुबह 8.30 बजे शुरू होने वाला मतदान दो घंटे की देरी से चालू हुआ। वहीं, लॉ फैकल्टी व कई अन्य कॉलेजों में छात्रों ने चुनाव समिति पर अव्यवस्था के आरोप लगाकर हंगामा भी किया।
सीवाईएसएस-आइसा ने आरोप लगाया कि कई जगह ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी आई है। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस और आइसा का पैनल नंबर 1-1-2-5 कई जगह मशीनों में गलत पाया गया। हालांकि सूचना के बाद इसे तकनीकी टीम ने ठीक कर दिया। सीवाईएसएस प्रदेश महासचिव हरिओम प्रभाकर ने कहा कि हमें दयाल सिंह कॉलेज और लॉ फैकल्टी के कुछ बूथों पर पैनल नंबर में गड़बड़ी सूचना मिली, जिसे ठीक कराया गया। वहीं, कुछ छात्रों ने ईवीएम को व्यवस्थित ढंग से नहीं रखने का आरोप लगाया। ईवीएम क्रमानुसार लगानी होती है मसलन पहले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सहसचिव लेकिन कुछ जगह यह क्रम व्यवस्थित नहीं था। लॉ फैकल्टी में तो 12 बजे छात्रों ने हंगामा भी किया। वहीं, कई कॉलेजों में मशीनें बुधवार सुबह पहुंचने की सूचना है। जबकि प्रशासन को मंगलवार रात तक उन्हें पहुंचा देना चाहिए था।
विज्ञापन


प्रशासन ने अव्यवस्था के आरोप को नकारा
प्रशासन के अनुसार ईवीएम में दिक्कत शिकायत मिलने पर कुछ ही मिनटों में दूर कर लिया गया। हमारे इंतजाम व्यवस्थित थे। प्रशासन ने कॉलेजों मेें मशीनें मंगलवार को भेज दिया था। सभी जगह व्यवस्थित ढंग से ईवीएम को रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के दौरान फिर दिखी प्रिंटेड प्रचार सामग्री
डूसू चुनाव समिति की सख्ती के कारण प्रचार के दौरान प्रिटेंड पोस्टर व बैलेट नंबर की पर्चियां भले ही दिखाई न दी हो लेकिन मतदान के दिन कैंपस में ऐसी पर्चियां खूब उड़ाई गई। बुधवार को समर्थक इन प्रिटेंड सामग्री के जरिए छात्रों से मतदान की अपील करते दिखे। देहात के कॉलेजों के बाहर तो खूब पोस्टर व पर्चियां उड़ाई गई। दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बाहर व कैंपस की सड़के ऐसी सामग्री से पटी रही। वहीं, स्टेशन के बाहर समर्थकों के साथ रेहड़ी-पटरी वालों के बच्चे छात्रों को प्रत्याशियों के बैलेट नंबर की पर्ची थमाते दिखे। वहीं, डूसू चुनाव अधिकारी बुधवार को मतदान के दौरान बूथों पर आचार संहिता उल्लंघन करने संबंधी सबूत जुटाते दिखाई दिए।

----
चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ-डीसीपी
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कुछ लोगों ने रामजस कॉलेज में फर्जी आईकार्ड के माध्यम से मतदान करने की शिकायत की थी। इस आंशका के चलते कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed