फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ग्रेनो के तीन गांवों में बालिका क्लब का गठन

ग्रेनो के तीन गांवों में बालिका क्लब का गठन

Thu, 13 Sep 2018 05:17 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
ग्रेनो के तीन गांवों में बालिका क्लब का गठन
दो खबरें हैं
विज्ञापन



बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक करेंगी छात्राएं
तीन गांवों में बालिका क्लब का गठन, 181 हेल्प लाइन का भी होगा प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने सिरसा, नंगला चीटी और मथुरापुर गांव में बालिका क्लब का गठन किया है। क्लब में गांव की छात्राओं को शामिल किया गया है। प्रशासन बालिका क्लब की मदद लेकर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक करेगा। जिले के जिन 20 गांवों में लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले सबसे कम है, उनमें ये तीन गांव भी शामिल हैं।
जिला प्रोबेशन एवं सहयोगी अधिकारियों ने बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक विकास और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किशोरी क्लब, बेटियां क्लब का गठन किया है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक अध्यापक, ग्राम प्रधान और अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही 181 महिला हेल्प लाइन का भी प्रचार किया।
विज्ञापन


अभि विन्यास कार्यक्रम में छात्राओं का सम्मान
ग्रेटर नोएडा। कुं. मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय बादलपुर में अभि विन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. दिव्या नाथ ने की। प्रकोष्ठ की सदस्या डॉ. विनीता सिंह ने छात्राओं को सम्मानित किया। संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह ने किया। छात्राओं को सरकार की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में भी जानकारी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed