{"_id":"5b99a387867a557f6b0b80fc","slug":"15367955111215-348-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15,348 आवंटियों को घर के लिए जमीन देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15,348 आवंटियों को घर के लिए जमीन देने की तैयारी
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
हेडिंग: 15,348 आवंटियों को भूखंडों पर कब्जे की तैयारी
2009 आवासीय योजना वेबसाइट पर जल्द होगी अपलोड
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। यीडा ने 2009 आवासीय योजना के 21 हजार भूखंडों के आवंटियों को कब्जा देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। अगले सप्ताह यीडा की वेबसाइट पर इसे अपलोड किया जाएगा।
यमुना प्राधिकरण ने अक्तूूबर से मार्च तक 15348 भूखंडों पर कब्जा देने की कार्ययोजना बनाई है। इसमें 5000 से अधिक भूखंडों का लीज प्लान अगले एक महीने में बना लिया जाएगा। इसके बाद उन आवंटियों को कब्जा देना शुरू कर दिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि कब्जा देने से पहले सेक्टरों में एलईडी स्ट्रीट लाइट, सड़क, सीवर लाइन, पानी की लाइन का पूरा हो जाएगा। साथ ही, भूमिगत बिजली लाइन भी डाली जा रही है। कब्जा देने से पहले ये काम पूरे हो जाने का दावा है। पिछले साल 1456 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा लिया गया था, जबकि इस साल 281 हेक्टेयर जमीन ली गई। इसके लिए किसानों को 1100 करोड़ का अतिरिक्त मुआवजा दिया गया है। भट्टा गांव के 200 से अधिक मामले में कोर्ट में लंबित हैं। इससे कुछ भूखंडों को शिफ्ट किया जा रहा है।
667 और आवंटियों को भी कब्जा जल्द
यीडा ने 667 और आवंटियों को भी पजेशन जल्द देने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण ने 2015 में एक योजना निकाली थी। इस योजना में 120 मीटर से 200 वर्ग मीटर तक के 667 भूखंड थे। इन भूखंडों पर 2019 में कब्जा देना था, लेकिन आवंटियों को एक साल पहले कब्जा मिल जाएगा।