{"_id":"5b99a36d867a557fe732b4b7","slug":"153679548512-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की तरह ग्रेनो प्राधिकरण भी लागू करे लिफ्ट पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा की तरह ग्रेनो प्राधिकरण भी लागू करे लिफ्ट पॉलिसी
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
हेडिंग: नोएडा की तरह ग्रेनो में भी लागू हो लिफ्ट पॉलिसी
ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने ई-मेल व आईजीआरएस पर प्राधिकरण से की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने भी लिफ्ट पॉलिसी को लागू करने की मांग की है। बुधवार को इस संबंध में सैकड़ों लोगों ने ई-मेल और आईजीआरएस पोर्टल पर अपनी मांग दर्ज करवा दी है।
लोगों का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो की सोसायटी में लिफ्ट के हादसे बढ़ते जा रहे है। हर दिन किसी ना किसी सोसायटी में लिफ्ट गिरने या बंद होने की घटना हो रही है। स्थानीय लोग बिल्डर से शिकायत करते हैं तो बिल्डर रखरखाव करने वाली कंपनी पर जिम्मेदारी डाल देता है। प्राधिकरण भी कोई मदद नहीं करता। ऐसे में ग्रेनो प्राधिकरण को भी नोएडा प्राधिकरण की तरह लिफ्ट पॉलिसी लागू करनी चाहिए, ताकि रोजाना जिंदगी दांव पर लगाकर लिफ्ट का प्रयोग करने वाले लाखों लोगों को राहत मिल सके।
ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में लिफ्ट की घटनाएं
-7 सितंबर की रात में अजनारा होम्स सोसायटी की लिफ्ट गिरी। 30 मिनट तक चार लोग फंसे रहे रहे।
-6 सितंबर को इको विलेज दो सोसायटी में लिफ्ट गिरी, चार महिला और चार बच्चे 15 मिनट तक फंसे रहे।
-20 अगस्त को निराला एस्पायर सोसायटी में लिफ्ट गिरी, महिला घायल।
-9 जुलाई की रात मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसायटी की लिफ्ट में 50 मिनट तक फंसे रहे दंपति।
-1 जुलाई को सौंदर्यम सोसायटी में 14वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने से महिला हुई घायल।