{"_id":"5b956212867a557fee025afb","slug":"153651661118-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी के समर्थन में आयीं भारत की सबसे छोटी पर्वतारोही शिवांगी पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के समर्थन में आयीं भारत की सबसे छोटी पर्वतारोही शिवांगी पाठक
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूसू चुनाव:
एबीवीपी के समर्थन में पर्वतारोही शिवांगी पाठक
नई दिल्ली। डीयू छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर देश की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही शिवांगी पाठक ने एबीवीपी के समर्थन में डीयू के विभिन्न कॉलेजों में छात्रों से वोट करने की अपील की। शिवांगी एवरेस्ट समेत विश्व की कई चोटियों पर फतह हासिल कर चुकी हैं। शिवांगी पाठक ने हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, रामजस कॉलेज, रामलाल आनंद कॉलेज जैसे डीयू के विभिन्न कॉलेजों में छात्रों को एबीवीपी के समर्थन में संबोधित किया। शिवांगी पाठक ने छात्रों से कहा कि अभाविप के साथ जुड़ने का अनुभव बहुत अच्छा रहा है, मुझे स्वयं जहां पर भी कोई समस्या आई वहां विद्यार्थी परिषद मेरे साथ खड़ी दिखी, मैं स्वयं विद्यार्थी परिषद से जुड़ी हूं। डीयू में छात्राओं से जुड़े विषयों पर भविष्य में एबीवीपी की योजना अन्य संगठनों से बेहतर है तथा एबीवीपी हमेशा छात्राओं के लिए काम करती रहती है। ब्यूरो