फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एसी लो फ्लोर बसों में जल्द लागू होगा स्टूडेंट पास-कैलाश गहलोत

एसी लो फ्लोर बसों में जल्द लागू होगा स्टूडेंट पास-कैलाश गहलोत

Sat, 08 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
एसी लो फ्लोर बसों में जल्द लागू होगा स्टूडेंट पास-कैलाश गहलोत
एसी लो फ्लोर बसों में जल्द लागू होगा स्टूडेंट पास : कैलाश गहलोत
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने सीवाईएसएस और आइसा के छात्रों का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । छात्रों को जल्द ही डीटीसी की एसी लो फ्लोर बसों में भी पास का उपयोग करने की सुविधा मिलने वाली है। इस संबंध में डीटीसी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही कैबिनेट में यह प्रस्ताव पास होने की संभावना है।

बसों की कमी से छात्रों को हो रही परेशानियों को लेकर छात्र युवा संघर्ष समित (सीवाईएसएस) और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के सांझा संगठन ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने छात्रों की परेशानियों को सुना। इसके बाद उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि वह सार्वजनिक परिवहन को लेकर हो रही परेशानियों का निवारण करने की कोशिश कर रहे हैं। छात्रों ने यह मुलाकात दिल्ली संयोजक एवं केबिनेट मंत्री गोपाल राय के घर पर की। इस क्रम में उन्होंने एसी बसों में छात्रों बस पास का मान्य करने की मांग पर कहा कि डीटीसी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिलने का आश्वासन दिया। उन्होंने मेट्रो किराये में वृद्धि के मुद्दे पर कहा कि वह मेट्रो किराये कम करने की मांग को लेकर लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। वह कोशिश कर रहे हैं कि डीएमआरसी बढ़ाए हुए किरायों को वापस ले, ताकि आमजन की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed