{"_id":"5b940ebb867a557f17444e6e","slug":"15364297401-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल के भीतर दिल्ली पहुंच जायेंगी ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल के भीतर दिल्ली पहुंच जायेंगी ई-बसें
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल के भीतर दिल्ली पहुंच जाएंगी ई-बसें
-मुख्यमंत्री का दावा, 2,000 स्टैंडर्ड फ्लोर बसों को लाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप पहुंच जाएगी। दिल्ली सरकार फिलहाल इसी योजना पर काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से बस खरीदने की पाबंदी हटने के बाद 2,000 स्टैंडर्ड फ्लोर बसों को लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अरविंद केजरीवाल शनिवार को मेगा पौधरोपण अभियान अभियान को लांच करते वक्त मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार को ई-बसें लाने की योजना तैयार है। उम्मीद है कि अगले साल की पहली छमाही में बसें दिल्ली पहंच जाएंगी।
अरविंद केजरीवाल ने दोहराया कि दिल्ली सरकार 2000 बसें खरीदने के प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन फरवरी में हाईकोर्ट की रोक से योजना ठप पड़ी है। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 500 बसें खरीदने की इजाजत दे दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फिर से हाईकोर्ट जाने का कहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट अपनी रोक हटा लेगा। इसके बाद सरकार 2000 बसें खरीदने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर सकेगी।
गौरतलब है कि दिल्ली कैबिनेट ने जुलाई में 1000 लो फ्लोर ई-बसें खरीदने को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी थी। इसके लिए डिम्ट्स को सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 सितंबर तक ई-बसों को ट्रायल शुरू हो जाएगा। चीन की एक कंपनी के साथ अभी तक तीन ई-बस निर्माता कंपनियों ने ट्रायल के लिये सहमति दी है।