फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आप पूरी दिल्ली में चलायेगी मेगा डोर-टू-डोर कैंपेन

आप पूरी दिल्ली में चलायेगी मेगा डोर-टू-डोर कैंपेन

Sat, 08 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आप पूरी दिल्ली में चलायेगी मेगा डोर-टू-डोर कैंपेन
आप पूरी दिल्ली में चलाएगी
विज्ञापन

मेगा डोर टू डोर अभियान
- लोकसभा चुनाव से पहले दो बार चलेगी मुहिम, चार लाख कार्यकर्ता जाएंगे हर घर तक
- नवंबर में होगी शुरुआत, केजरीवाल करेंगे अभियान की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में मेगा डोर टू डोर अभियान चलाएगी। पार्टी इसके लिए दो स्तरीय प्रचार सामग्री तैयार कर रही है। इसमें आप का जोर विपक्ष की नाकामियों व दिल्ली सरकार के कामों पर होगा। पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, नवंबर के आखिर में शुरू होने वाला कैंपेन पूरी दिल्ली में एक साथ चलेगा। इस दौरान करीब चार लाख कार्यकर्ता हर घर तक अपनी पहुंच बनाएंगे।
पार्टी पदाधिकारी बताते हैं कि इस बार का कैंपेन सीधे पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की निगरानी में आगे बढ़ेगा। इसके लिए पहली बार वार्ड स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। पूरी दिल्ली में तैनात होने वाले आप के करीब 272 पर्यवेक्षक वार्ड में काम करेंगे। पर्यवेक्षक दिन-प्रतिदिन के कामों पर नजर रखने के साथ मेगा कैंपेन की नींव तैयार करेंगे। पार्टी की राज्य इकाई और आम कार्यकर्ताओं के बीच संवाद का यह अहम जरिया बनेंगे। पर्यवेक्षक राज्य यूनिट की रिपोर्ट करेंगे। आगे पूरी दिल्ली की रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल तक जाएगी।
विज्ञापन

गोपाल राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले दो मेगा ड्राइव चलाने की योजना है। पहली नवंबर-दिसंबर और दूसरी अगले साल मार्च-अप्रैल में एक साथ पूरी दिल्ली में चलेगी। यदि चुनाव जनवरी-फरवरी में होते हैं तो पहली व दूसरी मेगा ड्राइव नवंबर व जनवरी में चलेगी। इस दौरान कोशिश होगी कि दिल्ली के हर घर तक आप कार्यकर्ता पहुंचे। साथ ही न्यूनतम 10 मिनट तक घर के लोगों से चर्चा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed