{"_id":"5b86c47642c79246725bb857","slug":"153555876319-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपथ का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपथ का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सड़कों का नामकरण करने की मांग उठने लगी है। इस कड़ी में दिल्ली के व्यापारियों ने भी राजपथ का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की मांग की है। इस बाबत कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि स्मृति को बनाए रखने के लिए दिल्ली के राजपथ का पुर्न नामकरण किया जाए।
विज्ञापन
कंफेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में यह भी सुझाव दिया है कि संसद के निकट विजय चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी की एक आदमकद प्रतिमा भी लगाई जाए। खंडेलवाल ने यह भी सुझाव दिया कि गोल्डन क्वाड्रीलेटरल (स्वर्णिम चतुर्भुज) हाईवे नेटवर्क पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दिमाग की उपज थी। इसके जरिये वो देश को एक सूत्र में बांधना चाहते थे लिहाजा इस हाईवे का नाम भी उन्हीं के नाम पर रखा जाए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के साथ ही कंफेडरेशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को भी पत्र भेजा है। खंडेलवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सही अर्थों में एक राष्ट्रभक्त, दूर दृष्टा राजनीतिज्ञ थे और निश्चित रूप से देश के सबसे बड़े राजनेता थे।
विज्ञापन