फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सीबीसीएस केतहत एमए इतिहास, एमए राजनीति शास्त्र कोर्स पास नहीं

सीबीसीएस के तहत एमए इतिहास, एमए राजनीति शास्त्र कोर्स पास नहीं

Wed, 29 Aug 2018 09:59 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
सीबीसीएस केतहत एमए इतिहास, एमए राजनीति शास्त्र कोर्स पास नहीं

दिल्ली विश्वविद्यालय में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत एमए इतिहास, एमए राजनीति शास्त्र कोर्स शैक्षिक मामलों की स्टैंडिंग कमेटी में पास नहीं हो सका है। बैठक में डीयू की प्रो नंदिनी सुंदर व जेएनयू की प्रो अर्चना प्रसाद की किताबों को इतिहास के एक पेपर में रेफ्रेंस बुक के तौर पर शामिल किए जाने को लेकर आपत्ति थी। ऐसे में कोर्स विभाग को वापस भेज दिया गया। अब विभाग इस मामले को देखेगा। डीयू शैक्षिक मामलों की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों ने इन किताबों को लेकर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन


मंगलवार रात समाप्त हुई शैक्षिक मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में प्रो नंदिनी सुंदर की किताब सब ऑर्टन एंड सॉवरिन एंड एंथ्रोपोलॉजिकल हिस्ट्री ऑफ बस्तर व प्रो अर्चना प्रसाद की पुस्तक अगेंस्ट इकोलॉजिकल रोमांटिसिज्म: वेरिएल्विन एंड मेकिंग ऑफ एन एंटी मॉडर्न ट्राइबल आईडेंटी को एमए इतिहास के एक पेपर में रेफरेंस बुक के तौर पर शामिल करने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


आपत्ति इस बात को लेकर थी कि प्रो नंदिनी की किताब नक्सलाइट का महिमा मंडन करती है। वहीं, अर्चना की किताब आदिवासियों के धर्म परिवर्तन को उचित बताती है। इन किताबों पर चर्चा के बाद सदस्यों ने आपत्ति की और इन्हें वापस लेने के लिए कहा। लिहाजा इस मामले को वापस इतिहास विभाग को भेज दिया गया। वहीं, एमए राजनीति शास्त्र कोर्स में ढांचागत समस्या के चलते इसे वापस विभाग को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed