फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एडीएम के समर्थन में संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

एडीएम के समर्थन में संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 29 Aug 2018 08:56 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
एडीएम के समर्थन में संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
एडीएम व रिटायर्ड कर्नल विवाद मामला
विज्ञापन

-------------------------------
हेडिंग: एडीएम के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर दलित संगठनों का प्रदर्शन
सीबीआई से जांच कराने की मांग की, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
एडीएम और उनकी पत्नी पर दबाव में झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। रिटायर्ड कर्नल से विवाद मामले में एडीएम के समर्थन में दलित संगठनों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। संगठनों का आरोप है कि एडीएम की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की गई, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव में आकर एडीएम व उनकी पत्नी समेत सात लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज करके प्रताड़ित किया जा रहा है। तीन घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गुंजा सिंह को सौंपा।

प्रदर्शन में एससी-एसटी अत्याचार निवारण संस्था, युवा शक्ति दल, बोध महासभा, भीम आर्मी, दलित उत्थान महासभा और युवा भीम शक्ति समेत कई जिलों के दलित संगठनों के लोग शामिल हुए। बोध महासभा की अध्यक्ष पूनम बोध ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच होने से सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एडीएम दलित होने से उन पर एकतरफा कार्रवाई हो रही है। एडीएम और उनकी पत्नी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है, जबकि रिटायर्ड कर्नल काफी दिनों से एडीएम की पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे थे। मामले में रिटायर्ड कर्नल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया। यह सब कार्रवाई पूरी साजिश के साथ हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एडीएम व उनकी पत्नी को न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश के दलित संगठन आंदोलन करेंगे। इस मौके पर आरपी सिंह, रवि कुमार गौतम, कालू सिंह जाटव, रिंकू गौतम, अरविंद गौतम, नितिन गौतम, प्रविंद्र कुमार, यतेंद्र कुमार समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed