फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चालकों को राखी बांधकर लिया नियम पालन का वचन

चालकों को राखी बांधकर लिया नियम पालन का वचन

Sun, 26 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चालकों को राखी बांधकर लिया नियम पालन का वचन
फोटो -
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने चालकों को राखी बांध लिया नियम पालन का वचन
- ‘राखी विद खाकी’ अभियान में यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिसकर्मियों ने बांधी राखी
- क्षेत्र की महिलाओं को थाने में बुलाकर भी बंधवाई पुलिसकर्मियों ने राखी, दिया सुरक्षा का वचन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/जेवर/रबूपुरा।
डीजीपी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन पर ‘राखी विद खाकी’ अभियान चलाया। इसके अंतर्गत पुलिसकर्मियों ने सड़क पर नियम तोड़ने वाले वाहनों चालकों को राखी बांधकर नियमों का पालन कर सुरक्षा का वचन लिया। इस दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने भी चालकों को राखी बांधी। वहीं, थानों व विभिन्न संस्थानों में क्षेत्र की महिलाओं से एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव आदि अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने राखी बंधवाकर सुरक्षा का वचन दिया।
शहर के मुख्य चौराहे परी चौक पर सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़कर वाहन चला रहे चालकों को रोककर राखी बांधी। इसके अलावा जेवर, रबूपुरा, दनकौर, दादरी आदि क्षेत्रों में भी न केवल महिला पुलिसकर्मियों ने बल्कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने भी राखी बांधी। पुलिस का कहना है कि गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों की शहर में भरमार है। वहीं, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन व बिना सीट बेल्ट चौपहिया वाहन चलाने से भी लोग नहीं चूकते। रक्षाबंधन पर राखी बांधकर उन्हें नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों और शहर के सेक्टरों में भी बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक ढंग से मनाया। भाईयों ने बहनों को उपहार देकर सुरक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन


जेल में बहनों ने बंदियों को बांधी राखी
ग्रेटर नोएडा। लुकसर स्थित जिला कारागार में रक्षाबंधन के त्योहार पर विशेष प्रबंध किए गए थे। बंदियों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें यहां दिन निकलते ही पहुंच गईं। वहीं, महिला बंदियों से राखी बंधवाने के लिए उनके भाई भी जेल में पहुंचे। जेल प्रशासन ने त्योहार के मौके पर खुली मुलाकात का अवसर प्रदान किया। बहनों ने भाईयों को राखी बांधने के बाद बातचीत का भी मौका मिला। इस दौरान कई बहन और भाइयों की आंखें भी भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed