फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दो वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

दो वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

Sun, 26 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
दो वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद
दो वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

छह बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छावला थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों उत्तम नगर निवासी नीरज और नजफगढ़ निवासी राजू मिस्त्री को गिरफ्तार कर चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को हवलदार बलवान सिंह व सिपाही नफे सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश एक दुकान से सिलिंडर चोरी कर भागे हैं। खेरा रोड पर नंबर के आधार पर पुलिसकर्मियों ने बाइक पर सवार दो युवकों को रोका। बदमाश बाइक छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ कर पांच अन्य बाइक बरामद कर लीं, जो नजफगढ, जाफरपुर कलां, बाबा हरिदास नगर और छावला इलाके से चुराई गई थीं। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश नशे के आदी हैं और लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात करते हैं।

दूसरी ओर, छावला थाना पुलिस ने दो अलग जगह से तीन सेंधमारों को गिरफ्तार किया है। बदमाश निखिल एमसीडी में निजी तौर पर सफाई कर्मचारी है। गलत संगत की वजह से वह नशे का आदी हो गया और चोरी करने लगा। उस पर 17 मामले दर्ज हैं। सूरज और मोहित पर छावला इलाके में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। सूरज वर्ष 2014 से वारदात कर रहा है। इनके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप और पांच स्मार्ट फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed