{"_id":"5b82b2e842c792463e41c05a","slug":"15352921267-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी रोड पर बस यात्रियों को बनाते थे निशाना, चार धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबी रोड पर बस यात्रियों को बनाते थे निशाना, चार धरे
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बस में जेब तराशने वाले चार गिरफ्तार
विरोध करने पर मार देते थे चाकू, एक पिस्टल और तीन चाकू बरामद
- सरगना जीतू था ‘मशीन’, तीनों आरोपी लगाते थे ‘ठेक’
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने एमबी रोड पर बसों में जेबतराशी करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा है। इनमें सरगना जीतू (22), जितेंदर (25), गोपाल गुप्ता (22) और हरीकिशन (26) हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जेब काटने का विरोध करने वाले लोगों को चाकू मारकर जख्मी कर देते थे। पुलिस ने गैंग की गिरफ्तारी से चोरी के 19 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस को आरोपियों के पास से एक पिस्टल व तीन चाकू मिले हैं।
जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि शुक्रवार को पुल प्रह्लादपुर इलाके में पुलिस टीम काया-माया बस स्टैंड पर बसों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों को पकड़ा गया। पूछताछ में सरगना जीतू ने बताया कि स्कूल की पढ़ाई छोड़ने के बाद उसे शराब और गांजे की लत लग गई थी। शुरू में वह दुकानों से सामान चोरी करता था। एक बार वह जेल भी गया। जेल से लौटकर उसने जितेंदर, हरी और गोपाल के साथ मिलकर जेबतराशी का गैंग बना लिया। खुद जीतू जेबतराशी (मशीन) था। वहीं बाकी तीनों आरोपी इसकी ठेक लगाकर (यात्रियों का ध्यान भटकाकर) मदद करते थे।