{"_id":"5b7edd5b42c7924632549666","slug":"153504084916-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव पर किताब मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव पर किताब मुद्दा
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘किताब से रामदेव की साख को नुकसान’
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव के जीवन पर लिखी गई किताब ‘गॉडमैन टू बिजनेस टायकून’ से उनके आर्थिक हित व साख को नुकसान हुआ है, क्योंकि इस किताब में उनके बारे में कई गलत व अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। यह दलील बृहस्पतिवार को बाबा रामदेव के वकीलों की ओर से हाईकोर्ट में दी गई। मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अगस्त की तारीख तय की गई है।
जस्टिस अनु मल्होत्रा की पीठ के समक्ष बाबा रामदेव की ओर जिरह करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज कृष्ण कौल ने कहा कि इस किताब की बिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने का निचली अदालत का निर्णय पूरी तरह गलत है, इसलिए इस निर्णय को रद्द करते हुए किताब के प्रकाशन व बिक्री पर दोबारा प्रतिबंध लगाया जाए। यह किताब पत्रकार प्रियंका पाठक नारायण ने लिखी है। ब्यूरो