फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दो वर्षों से बंद पड़े बिना मानक के स्कूल में आरटीई के तहत दिया प्रवेश

दो वर्षों से बंद पड़े बिना मानक के स्कूल में आरटीई के तहत दिया प्रवेश

Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
दो वर्षों से बंद पड़े बिना मानक के स्कूल में आरटीई के तहत दिया प्रवेश
बिना मानक के बंद स्कूल में आरटीई के तहत दाखिला
विज्ञापन

दादरी के 12 बच्चों को मान्यता रद्द स्कूल में एडमिशन, अभिभावकों ने की शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के तहत 12 छात्रों का दाखिला दादरी ब्लॉक में दो साल से बंद पड़े स्कूल में करने का आरोप अभिभावकों ने लगाया है। बताया जा रहा है कि मान्यता रद्द होने के बाद स्कूल को बंद कर किया गया था। अभिभावकों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी से की है।
आरटीई के तहत जिले में तीन चरणों में अभिभावकों से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मंगाए गए। तीसरे चरण में दादरी विकास खंड में 12 बच्चों का दाखिला होना था। दाखिले के लिए लॉटरी के जरिये विद्यालय का आवंटन किया गया। जिसमें दादरी के मूनलाइट एकेडमी में प्री प्राइमरी में एडमिशन के लिए इन 12 बच्चों की लिस्ट 24 जुलाई को बीएसए कार्यालय से जारी की गई। जब अभिभावक दाखिले के लिए बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे तब पता चला कि स्कूल की मान्यता पहले ही रद्द की जा चुकी है। अभिभावकों का आरोप है कि बीएसए ने भी उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन


---
शनिवार को इन विद्यार्थियों के एडमिशन का मामला सामने आया है। ऑनलाइन आवेदन में अपने आप पहली च्वाइस वाला स्कूल लाटरी सिस्टम से लॉक हो जाता है। किस तकनीकी गड़बड़ी से इस स्कूल में दाखिले के लिए बच्चों का नाम गया है इसकी जांच कराई जाएगी। अभिभावकों को आश्वस्त किया गया कि इनकी सेकेंड च्वाइस वाले स्कूल में एडमिशन कराया जाएगा। - अरुण कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed