{"_id":"5b7b041242c7924650408a8e","slug":"15347886176-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस कोड के विरोध में मिहिरभोज कॉलेज के छात्र हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस कोड के विरोध में मिहिरभोज कॉलेज के छात्र हड़ताल
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रेस कोड के विरोध में मिहिरभोज कॉलेज के छात्र हड़ताल पर
दादरी। नगर के जीटी रोड स्थित मिहिरभोज पीजी कॉलेज में सोमवार को छात्र ड्रेस कोड के विरोध में हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों का कहना कि 5 अगस्त को कॉलेज प्रशासन को ड्रेस कोड लागू करने से पहले विचार के लिए ज्ञापन दिया गया था। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र भाटी व सचिव ललित शिशोदिया के नेतृत्व में सोमवार को छात्र इकट्ठे होकर कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। कहा, कॉलेज कमेटी ने छात्रों से बिना विचार किए ही ड्रेस कोड लागू कर दिया। इस संबंध में छात्रों ने 5 अगस्त को विचार करने के लिए कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा था। 20 अगस्त को धरना प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। जब तक छात्रों की मांग को पूरा नहीं किया जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि छात्रों की पहचान आसानी से हो सके और कॉलेज में बाहरी व्यक्ति प्रवेश न कर सके, इस व्यवस्था को बनाने के लिए कॉलेज कमेटी ने ड्रेस कोड का निर्णय लिया है। ब्यूरो