{"_id":"5b79a75142c79246730f48fe","slug":"153469933510-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दौनी-जलपुरा के बीच टूटे मार्ग पर जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दौनी-जलपुरा के बीच टूटे मार्ग पर जलभराव से आफत
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूटे मार्ग पर जलभराव से आफत, हादसे की आशंका
36 गांवों के लोगों पर असर, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के गांव हल्दौनी-जलपुरा मार्ग कई जगहों से टूटा हुआ है। पानी की निकासी नहीं होने से बरसात में जलभराव हो जाता है। लोगों को पैदल निकलने में भी दिक्कतें होती हैं। यहां से करीब 36 गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। नोएडा-दादरी मार्ग पर कुलेशरा पुल के नजदीक हल्दौनी मोड़ है। यहां से 100 मीटर की दूरी पर मार्केट है। साथ ही कई मकान भी बने हैं। इस मार्ग पर सीवर के मेनहोल खुले पड़े हैं। इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण कई बार प्राधिकरण से मांग कर चुके है। मगर प्राधिकरण के अधिकारी आश्वासन देकर टरका देते हैं। वहीं, गांवों के नालों की सफाई नहीं होती है। कभी कभी एक या दो कर्मचारी आते है। बरसात के दिनों में बुरा हाल रहता है। समाजसेवी इंजीनियर इमरान नंबरदार ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीण प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
म्यू वन की सड़कों की हालत खराब
ग्रेटर नोएडा। म्यू वन सेक्टर 2008 में विकसित हुआ है। लेकिन उसमें कोई सुविधा नहीं है। पार्कों का रखरखाव नहीं किया जाता है। इनकी हालत बदतर हो गई है। 2011 के बाद से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं की गई है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद है। रोड के दोनों साइड झाड़ियां उगी हैं। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से कई स्थानों पर गड्ढे हैं। ब्यूरो
आरडब्ल्यूए का कार्यकाल पूरा, चुनाव की घोषणा नहीं
ग्रेटर नोएडा। गामा टू सेक्टर में आरडब्ल्यूए का कार्यकाल 2016 में पूरा होने के बाद भी चुनाव की घोषणा नहीं होने से लोग नाराज हैं। इसको लेकर लोगों ने सामुदायिक केंद्र में बैठक कर विरोध जाहिर किया है। साथ ही सेक्टर की समस्याओं पर चर्चा की। लोगों का आरोप है कि कोई भी जनरल बॉडी की बैठक नहीं हुई है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी ही सेक्टर में नहीं रहते है। पिछले चार साल से कोई भी आय व्यय का ब्योरा नहीं दिया गया है। कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। पार्क का सीवर जाम है। प्रकाश व्यवस्था चरमराई हुई है। वहीं, आगामी बैठक 2 अक्तूबर को होगी। इस मौके पर सुखवीर, मनोज गर्ग, सुभाष भाटी, जगपाल बंसल, पवन भाटी, हरीश कसाना, रविंद्र एडवोकेट, चित्रा गुप्ता, योगेश भाटी, अशोक भाटी, जगत खारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पौधरोपण किया
ग्रेटर नोएडा। सृष्टि सेवा संस्थान ने कासना औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण किया। संयुक्त आयुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध करने का पौधरोपण ही एक उपाय है। लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर गौरव प्रताप, अरुण सिंह, एसपी सिंह, अजीत सिंह, अतुल सिंह, चंद्रभूषण, सुनीता, इंद्रमणी, रुद्रप्रयाग, राधे, दिलीप, नरेंद्र मौजूद रहे।