{"_id":"5b797d1742c79246400a9e1a","slug":"15346885259-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों में गोलमाल करने वाली कंपनी पर एम्स ने लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों में गोलमाल करने वाली कंपनी पर एम्स ने लगाया प्रतिबंध
Updated Sun, 19 Aug 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंडर में घपलेबाजी करने वाली कंपनी पर प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एक मशीन के टेंडर में घपलेबाजी करने पर एम्स प्रबंधन ने कंपनी पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया। टेंडर और सप्लाई के समय दिए गए मशीन के कैटलॉग में बदलाव की वजह से कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया।
दरअसल, संस्थान के शोध विभाग ने कुछ खास उपकरणों के लिए टेंडर जारी किया था। इसका टेंडर पाए एक निजी कंपनी पर आरोप लगा कि उसने सप्लाई के समय मशीन के विशेष विवरण की जो कैटलॉग संस्थान को दिया, वह हाल ही में नया छापा गया है। इसमें टेंडर के समय दिए गए कैटलॉग से काफी भिन्नता है। जाहिर है कि मशीन की खूबियों में भी उसी प्रकार का अंतर था। यानी कि कंपनी ने उस मशीन की सप्लाई नहीं की, जिसका उसने टेंडर लिया था। एम्स प्रशासन ने आरोपों को सही पाते हुए कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। एम्स प्रशासन ने इसकी जानकारी सभी विभागों को भी भेज दी है।