फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नोएडा एयरपोर्ट का नाम अटलजी के नाम पर रखने की मांग

नोएडा एयरपोर्ट का नाम अटलजी के नाम पर रखने की मांग

Sun, 19 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट का नाम अटलजी के नाम पर रखने की मांग
मथुरा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--
रोही व परौही के 60 किसानों ने दी जमीन देने पर सहमति
- जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। रोही व पारौही गांव में जमीन खरीदने वाले 60 किसानों ने तहसील प्रशासन को अपनी सहमति सौंपी है। शनिवार को सहमति पत्र सौंपने वाले ज्यादातर किसान दिल्ली, गुरुग्राम और गाजियाबाद के रहने वाले हैं, जिन्होंने जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट की घोषणा से पहले रोही व पारौही में जमीन खरीदी थी।
वहीं स्थानीय किसानों का कहना है कि प्रस्तावित नोएडा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए प्रशासन विस्थापन नीति स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। अगर शासन प्रशासन इस नीति पर अपना रुख स्पष्ट कर देता है तो किसान भी जल्द अपना फैसला देने को मूड बना चुके है। ज्यादातर किसानों का मानना है कि शासन प्रशासन ने मुआवजे को लेकर अपना सकारात्मक रुख दिखाते हुए 2300 रुपये प्लस सुविधाएं व 2500 रुपये एकमुश्त किया है जो किसानों की मांग के काफी नजदीक है। किसानों का मानना है कि इसे अभी और बढ़ाने की जरूरत है जिसके बाद मुआवजे पर सहमति बन सकती है लेकिन विस्थापन नीति पहले शासन प्रशासन को स्पष्ट करनी होगी। उधर शनिवार को दयानतपुर गांव में जिलाधिकारी ने किसानों से वार्ता की। जिसके बाद किसानों ने सहमति को लेकर रुख स्पष्ट करने की बात कही है।
विज्ञापन

---
‘अटल जी के नाम पर एयरपोर्ट का हो नामकरण’
जेवर में प्रस्तावित नोएडा ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी व भगवान कृष्ण के नाम को जोड़ते हुए रखा जाए। हवाई अड्डे का नाम अटल कृष्ण बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रखने की मांग शुरू हो गई है। जेवर के किसानों के अलावा सामाजिक संगठन और किसान संगठनों ने इस संबंध में शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय के अलावा स्थानीय विधायक और संसद को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है अटल कृष्ण बिहारी बाजपेयी रखने से पूर्व प्रधान मंत्री को सम्मान मिलेगा साथ ही पड़ोसी जिले में स्थित भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा को पूरे विश्व में खास पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed