{"_id":"5b732a1b42c7922c9867f9c3","slug":"15342740676-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स भाजपा सांसद सीडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स भाजपा सांसद सीडीएम
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । हाईकोर्ट ने 18 वें एशियन गेम्स के लिए भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह को भारतीय दल के मुखिया (शेफ डी मिशन-सीएमडी) बनाए जाने को चुनौती देने वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। इन खेलों का आयोजन 19 अगस्त से दो सितंबर के बीच जकार्ता व पलेमबंग में होना है।
मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मैनन व न्यायमूर्ति वीके राव की खंडपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा केंद्र सरकार व भारतीय ओलंपिक संघ सिंह की नियुक्ति पर पहले ही फैसला ले चुके हैं।
भाजपा सांसद सिंह भारतीय कुश्ती संघ के मुखिया भी हैं। इन्हें एशियन गेम्स में भारतीय दल का मुखिया बनाए जाने को अनिल चमड़िया ने चुनौती दी थी। उनका कहना था कि सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आरोपी हैं और ऐसे शख्स को देश का ध्वज धारक नहीं बनाया जाना चाहिए। कोर्ट ने याची की दलीलें सुनने के बाद कहा कि अगर सिंह से बेहतर विकल्प लाएंगे तो उस पर विचार किया जाएगा। सरकार ने सिंह को 20 जुलाई को सीडीएम नियुक्त किया था। सरकार ने उनके साथ चार उप सीडीएम भी नियुक्त किए हैं। इनमें राजकुमार सचेती, कर्नल सत्यव्रत शियोरान, बलबीर सिंह कुशवाहा व देव कुमार सिंह शामिल हैं।