{"_id":"5b732a1442c792304d7188f6","slug":"153427406010-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइटलर पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइटलर पासपोर्ट
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाईटलर की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने पासपोर्ट जब्त करने के आदेश के खिलाफ कांग्रेस नेता जगदीश टाईटलर की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने आवेदन में गलत जानकारी देने के आधार पर उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। टाईटलर पर धोखाधड़ी का मुकदमा चल रहा है और उन्होंने इसकी जानकारी न देेकर पासपोर्ट रिन्यू करवा लिया था।
जस्टिस विभु बाखरू के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से एएसजी मनिंदर आचार्या ने कहा कि टाईटलर चाहें तो नए सिरे से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पर विचार करते समय पिछली कार्रवाई पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए छह मार्च, 2019 की तारीख तय की है। इस याचिका में टाईटलर ने पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई को पूरी तरह मनमाना बताया है। ब्यूरो