{"_id":"5b73291142c7922de11ba959","slug":"153427380120-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय गायिका विधि शर्मा के मधुर स्वरों पर मंत्रमुग्ध हुई दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय गायिका विधि शर्मा के मधुर स्वरों पर मंत्रमुग्ध हुई दिल्ली
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधि शर्मा के मधुर स्वरों पर मंत्रमुग्ध हुई दिल्ली
- सीजन्स विद कृष्णा के साथ देशभक्ति गीतों की भी हुई पेशकश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शास्त्रीय गायिका विधि शर्मा ने अपने गायकी के अंदाज-ए-बयां से दिल्ली को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह मौका था इंडिया हैबिटेट सेंटर में संगीतमय कृष्ण संध्या का जब दर्शक भजनों की लय पर कृष्ण भक्तिरस में डूब गए। सीकेआरडीटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगीतमय संध्या सीजन्स विद कृष्णा के मौके पर शास्त्रीय गायिका विधि शर्मा ने अपने खूबसूरत प्रस्तुतिकरण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच विधि ने मीरा भजन, अष्टछाप के कुछ कवियों के पद् गाये जो छ: ऋतुओं पर आधारित कृष्ण की लीलाओं एवं भक्ति के विभिन्न रूप दर्शाती रचनायें थी। सीजन्स विद् कृष्णा शीर्षक से आया उनका नया भजन बंसी वाला आजो म्हारे देस, भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी (निदेशक बिमटेक), अनुराधा प्रसाद (निदेशक, बी.ए.जी. नेटवर्क), सतीश उपाध्याय, आरती मेहरा, गायक शकील अहमद, बांसुरी वादक अजय प्रसन्ना आदि सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।