फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की तस्वीरों से सजी मेट्रो ट्रेन देगी देशभक्ति का संदेश

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की तस्वीरों से सजी मेट्रो ट्रेन देगी देशभक्ति का संदेश

Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की तस्वीरों से सजी मेट्रो ट्रेन देगी देशभक्ति का संदेश
स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो ट्रेन देगी देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन

- केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने ट्रेन पर देशभक्ति संदेश लिखकर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को देशभक्ति का संदेश देने के लिए डीएमआरसी ने एक अनूठी पहल की है। दिल्ली मेट्रो की एक मेट्रो को स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य भारतीय प्रेरणादायी हस्तियों की तस्वीरों से सजाया गया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री वी. के सिंह ने इस ट्रेन पर देशभक्ति संदेश लिखकर इस ट्रेन को रवाना किया।
डीएमआरसी के मुताबिक स्वाधीनता दिवस के मौके पर मेट्रो यात्रियों में देश-प्रेम और देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए यह पहल की गई है। यह मेट्रो छह कोच है, जिसे येलो लाइन पर समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के बीच दो महीनों तक चलाया जाएगा। इस मेट्रो पर महात्मा गांधी समेत भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस, भीम राव आम्बेडकर, लता मंगेशकर, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, शहनाई मेस्ट्रो उस्ताद बिस्मिल्ला खान और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की तस्वीरें प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन

लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने ट्रेन पर हैप्पी इंडिपेंडेंस डे लिखकर लोगों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्रेन पर देशभक्ति का संदेश लिखा। इस मौके पर मेट्रो स्टेशन पर लोगों को काफी भीड़ एकत्रित हो गई। शहीदों और भारत की महान हस्तियों की तस्वीरें ट्रेन पर देखकर यात्री बेहद खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed