फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डीयू एलएलबी की एक्स्ट्रा क्लास

डीयू एलएलबी की एक्स्ट्रा क्लास

Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
डीयू  एलएलबी की एक्स्ट्रा क्लास
डीयू ने एलएलबी की एक्स्ट्रा कक्षाओं के आदेश को दी चुनौती
विज्ञापन

-सिंगल जज ने छात्रों की याचिका पर दिया था अतिरिक्त कक्षा लगाने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो,
नई दिल्ली। डीयू ने एलएलबी छात्रों के लिए 139 घंटे की अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने संबंधी आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट के सिंगल जज ने छात्रों की याचिका पर सुनवाई के बाद अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने का निर्देश दिया था ताकि यह छात्र अपनी हाजिरी पूरी कर सकें।

जस्टिस संजीव खन्ना व जस्टिस चंद्र शेखर की खंडपीठ ने डीयू की अपील पर छात्रों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीयू ने वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद निगम के जरिये याचिका दायर कर कहा कि सिंगल जज ने छह जुलाई के आदेश में इस बात पर गौर नहीं किया है कि लॉ फैकल्टी में पूरा कोर्स पहले से तय लेक्चर में ही पूरा करा दिया था। डीयू के एलएलबी छात्रों ने इस मामले में केवियट दायर कर रखी थी। उनका कहना था कि डीयू की अपील पर सुनवाई के दौरान उनका पक्ष भी सुना जाए। कोर्ट ने अपील पर सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख तय की है। एलएलबी की पूरक परीक्षाएं 24 अगस्त से शुरू हो रही हैं। हाईकोर्ट के सिंगल जज ने अपने आदेश में डीयू के अध्यापकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि 500 छात्रों को गलत तरीके से परीक्षा देने से रोका गया है। इसलिए इन छात्रों के लिए पूरक परीक्षा का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed