{"_id":"5b6f18774f1c1bf5258b4615","slug":"153400740710-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री से नैतिकता केआधार पर इस्तीफा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री से नैतिकता केआधार पर इस्तीफा देने की मांग
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में लगातार बच्चे-बच्चियों से हो रही घटनाओं के मद्देनजर दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.सी जैन ने कहा कि सरकारी स्कूल में एक बच्ची से रेप, छात्र द्वारा शिक्षक की हत्या, चोट लगने से बच्चे की मौत, छात्रों के आपसी झगड़े में एक की मौत, मिड डे मिल खाने से बच्चों के बीमारी पड़ने जैसी घटनाएं हुई हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नही रह जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा लें। यदि ऐसा नहीं होता तो शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें। आर.सी जैन ने कहा कि यदि किसी पब्लिक स्कूल में कोई अप्रिय घटना घटती है तो उस स्कूल के प्रबंधकों को जिम्मेदार माना जाता हैै, तो क्या दिल्ली के सरकारी स्कूलों में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री जिम्मेदारी नही हैं।