{"_id":"5b6eee514f1c1b66428b72e0","slug":"1533996618260-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 गांवों में पुतला दहन करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 गांवों में पुतला दहन करेंगे किसान
Updated Sat, 11 Aug 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 60 गांवों में पुतला दहन करेंगे किसान
ग्रेटर नोएडा। संयुक्त अधिकार किसान आंदोलन के बैनर तले चल रहे आंदोलन को मजबूत करने के लिए जिले को छह भागों में बांटा गया है। अलग-अलग टीमों को रविवार को 60 गांवों में पुतला दहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान नेता रविंद्र भाटी ने बताया कि कचैड़ा, सादौपुर, बादलपुर के नजदीक जीटी रोड पर पुतला दहन के लिए डा. रूपेश वर्मा, जगवीर नंबरदार, वीर सिंह नागर को जिम्मेदारी दी है। लड़पुरा और डाढा गांव पर रविंद्र भाटी स्वयं रहेंगे। दनकौर क्षेत्र में अमित पहलवान और अंसल क्षेत्र में सुनील फौजी पुतला दहन करेंगे। उन्होंने बताया कि किसान लगातार 39 गांवों में 10 फीसदी भूखंड देने, 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा देने, स्थानीय युवकों को रोजगार देने की मांग कर रहे है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। ब्यूरो