फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ओपन स्कूल

ओपन स्कूल

Fri, 10 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
ओपन स्कूल
ओपन स्कूल से दसवीं पास छात्रों को
विज्ञापन

दाखिला न देने पर सरकार को फटकार
-स्कूलों ने कम अंक व अधिक आयु के आधार पर नहीं दिया दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से दसवीं पास करने वाले दो छात्रों को 11वीं कक्षा में दाखिला न देने पर सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। सरकारी स्कूल ने दसवीं में कम अंक होने का हवाला देते हुए11वीं में दाखिला देने से मना कर दिया था।
जस्टिस सिद्घार्थ मृदुल ने छात्रों को शिक्षा से बाहर रखने की नीति अपनाने पर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार के स्थायी अधिवक्ता से कहा, वह सरकार से पूछ कर बताएं कि छात्रों को सरकारी स्कूल में दाखिला क्यों नहीं दिया जा रहा है। कोर्ट ने यह निर्देश रिया बंसल व तुषार की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन

याचिका पर सुनवाई के दौरान याची के अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने कहा कि सरकारी स्कूल छात्रों को दाखिला देने में सामंती सोच अपना रहे हैं। याचिका पर अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी। पीड़ित छात्रों ने अधिवक्ता अशोक अग्रवाल के जरिये याचिका दायर कर शिक्षा विभाग के 15 मई 2018 के आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि इसके कारण उन्हें किसी भी सरकारी स्कूल में दाखिला नहीं मिल पाया। इस आदेश के मुताबिक एनआईओएस से दसवीं में 55 फीसदी अंक व 17 साल से कम उम्र के छात्रों को ही सरकारी स्कूल में 11वीं दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने यह तथ्य सामने आने के बाद कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा अगर सरकारी स्कूल उन्हें दाखिला देने से इनकार कर देंगे तो वह पढ़ने कहां जाएंगे। कोर्ट ने यह भी कहा कि 11वीं में दाखिला लेने के लिए 17 साल की आयु सीमा कैसे तय की जा सकती है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील से पूछा क्या सरकार शिक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित कर सकती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed